Driving License Apply Online 2026: घर बैठे ऐसे बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस, पूरा प्रोसेस जानें

Driving License Apply Online 2026: भारत में सड़क पर वाहन चलाने वाले हर नागरिक के लिए ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) बनवाना अनिवार्य है। यदि आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते हैं तो आपको भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इसलिए चाहे आप दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाते हों, समय रहते अपना ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य बनवा लें।

आज के इस लेख में हम आपको Driving Licence Apply Online 2026 की पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Driving License Online Apply 2026 – क्यों जरूरी है?

ड्राइविंग लाइसेंस केवल वाहन चलाने की अनुमति नहीं है, बल्कि यह आपकी पहचान का एक मान्य सरकारी दस्तावेज भी है। इसे बैंक, सरकारी कार्यालयों और विभिन्न योजनाओं में पहचान के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी देखते हुए सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि केवल वही लोग वाहन चलाएं जिन्हें सही तरीके से वाहन संभालना आता है। इसलिए पहले लर्नर लाइसेंस मिलता है और उसके बाद टेस्ट पास करने पर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है।

Driving License Apply Online 2026 – Overview

मंत्रालय का नामसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
लेख का नामड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई
दस्तावेज का प्रकारड्राइविंग लाइसेंस
ऐप का नामपरिवहन ऐप
आयु सीमा18 वर्ष से ऊपर
आवश्यकताशारीरिक व मानसिक रूप से फिट
मान्यताआजीवन (समय समय पर नवीनीकरण)
आवेदन शुल्क₹650
आवेदन माध्यमऑनलाइन / ऑफलाइन
श्रेणीLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.parivahan.gov.in/

ड्राइविंग लाइसेंस की विशेषताएं

  • देशभर में मान्यता प्राप्त सरकारी दस्तावेज
  • किसी भी योजना या बैंक में पहचान पत्र के रूप में उपयोग
  • बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर भारी जुर्माने से बचाव
  • सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित
  • दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियम

ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें हैं:

  • दोपहिया और चारपहिया गियर वाले वाहन के लिए आयु 18 वर्ष अनिवार्य
  • आवेदक को ट्रैफिक नियमों की जानकारी हो
  • वाहन चलाने की बुनियादी कौशल होना आवश्यक
  • मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट होना जरूरी

ड्राइविंग लाइसेंस बनने में कितना समय लगता है?

  • लर्निंग लाइसेंस (LL) – टेस्ट पास करने के बाद 7 दिन में मिल जाता है
  • परमानेंट लाइसेंस (DL) – लर्निंग लाइसेंस मिलने के 30 दिन बाद आवेदन किया जा सकता है
  • राज्य के अनुसार समय थोड़ा-बहुत कम-ज्यादा हो सकता है

Driving License के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पता प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मार्कशीट
  • वोटर ID
  • लर्निंग लाइसेंस (स्थाई लाइसेंस के लिए)
  • हस्ताक्षर

Driving License Online Apply 2025 – स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है:

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

➡️ https://www.parivahan.gov.in/

2. “Online Services” ऑप्शन चुनें

यहां से Driving Licence Services का विकल्प चुनें।

3. जिस प्रकार का लाइसेंस चाहिए उसका चयन करें

जैसे: Learning Licence / Permanent Licence आदि

4. आवेदन फॉर्म भरें

नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि सहित सभी जानकारी सही-सही भरें।

5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

सभी डॉक्युमेंट स्कैन करके अपलोड करें।

6. ड्राइविंग टेस्ट की तिथि चुनें

ऑनलाइन स्लॉट बुक करें।

7. शुल्क का भुगतान करें

₹650 का भुगतान ऑनलाइन करें।

8. फॉर्म सबमिट करें और टेस्ट दें

निर्धारित दिन ड्राइविंग टेस्ट देकर लाइसेंस प्राप्त करें।

FAQs – Driving License Online Apply

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कौन सा ऐप इस्तेमाल करें?

Google Play Store से परिवहन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना जरूरी है?

हाँ, बिना लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है।

ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित ज्यादा जानकारी कहाँ मिलेगी?

अपने नजदीकी RTO ऑफिस में जाकर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment