PM Kisan 21th Kist Release Today: किसानों के खातों में आज से जारी ₹2,000, जानें पूरी अपडेट

PM Kisan 21th Kist Release Today: PM Kisan 21th Installment का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। केंद्र सरकार ने PM Kisan योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है, और पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि भेजी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और खेती से जुड़े खर्चों में सहायता प्रदान करना है।

इस योजना के तहत हर साल किसानों को ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। रबी सीजन की शुरुआत में आई यह 21वीं किस्त किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस समय खाद, बीज, मजदूरी और सिंचाई पर खर्च बढ़ जाता है। सरकार ने भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी है और बड़ी संख्या में किसानों के मोबाइल नंबर पर SMS अलर्ट भेजा जा रहा है

PM Kisan 21th Kist Release Today – बड़ी घोषणा

केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि PM Kisan 21th Kist आज से DBT के माध्यम से किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा रही है। वे किसान जिनकी:

  • e-KYC पूरी है,
  • भूमि सत्यापन अपडेट है,
  • बैंक खाता NPCI मैपिंग से लिंक है,

उन्हें यह किस्त बिना किसी रुकावट के मिल रही है।

सरकार ने बताया है कि 19 नवंबर तक सभी पात्र किसानों के खाते में ₹2,000 की राशि जमा हो जाएगी। रबी सीजन की तैयारी कर रहे किसानों के लिए यह किस्त एक बड़ा आर्थिक सहारा साबित होगी।

PM Kisan 21th Installment Eligibility (पात्रता)

नीचे दी गई शर्तें पूरी करने वाले किसान ही 21वीं किस्त प्राप्त कर सकेंगे:

  • लाभार्थी किसान भारत का निवासी होना चाहिए और उसके नाम खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड कृषि विभाग में दर्ज होना चाहिए।
  • किसान परिवार में पति-पत्नी और अवयस्क बच्चे शामिल होते हैं—परिवार में सिर्फ एक ही सदस्य योजना का लाभ ले सकता है।
  • किसान के सभी दस्तावेज — आधार, बैंक खाता और मोबाइल नंबर — सही और अपडेटेड होने चाहिए।
  • किसान का बैंक खाता NPCI से लिंक होना अनिवार्य है।
  • e-KYC पूरी होनी चाहिए, वरना किस्त रोक दी जाती है।
  • भूमि सत्यापन कृषि विभाग द्वारा वेरिफाई होना चाहिए।
  • लाभार्थी किसान इनकम टैक्स देने वाले, उच्च आय वर्ग या किसी बड़ी सरकारी पेंशन श्रेणी के अंतर्गत नहीं आने चाहिए।

PM Kisan 21th Kist Status Check ऐसे करें

किसान अपने ₹2,000 की किस्त स्टेटस नीचे दिए गए तरीकों से आसानी से चेक कर सकते हैं:

1. आधिकारिक वेबसाइट से

  1. pmkisan.gov.in पर जाएं
  2. Farmers Corner में जाएं
  3. Beneficiary Status पर क्लिक करें
  4. आधार नंबर / मोबाइल नंबर / बैंक खाता नंबर डालें
  5. स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा

2. CSC सेंटर से

CSC ऑपरेटर Beneficiary Report डाउनलोड करके किस्त की स्थिति बता देगा।

3. बैंक पासबुक अपडेट कराएं

पासबुक में ₹2,000 की एंट्री देखकर किस्त की पुष्टि हो जाएगी।

4. UPI ऐप्स से

PhonePe, Google Pay, Paytm जैसे ऐप्स से भी बैलेंस और ट्रांजैक्शन देखा जा सकता है।

अगर PM Kisan 21th Kist आपके खाते में नहीं आई है तो क्या करें?

यदि आपके खाते में 21वीं किस्त नहीं पहुंची है, तो ये कारण हो सकते हैं:

  • e-KYC अधूरी
  • NPCI मैपिंग न होना
  • गलत बैंक विवरण
  • भूमि सत्यापन लंबित
  • आधार लिंक समस्या

समाधान:

  • नजदीकी CSC सेंटर में e-KYC अपडेट कराएं
  • बैंक में जाकर NPCI मैपिंग कराएं
  • कृषि विभाग में भू-अभिलेख सत्यापन अपडेट कराएं

इन समस्याओं के समाधान होने के बाद अगली किस्त में भुगतान जारी कर दिया जाता है।

Leave a Comment